नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कॉमेडियन समय रैना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। समय ने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में समय अपने कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर काफी विवादों में रहे। हालांकि, अब 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के दूसरे सीजन की कमान संभाल रहे हैं। समय के शो पर हर बार नए कंटेस्टेंट और स्टार्स पैनल में बैठे नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शो की एक एपिसोड से कितने करोड़ तक कमाई हो जाती है?एक एपिसोड से होती है इतने करोड़ तक कमाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और और टिकटों की बिक्री के साथ अन्य जरियों से करोड़ों की कमाई करता है। वायरल हो रहे आंकड़ों के मुताबिक, हर एपिसोड से लगभग 4 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपय...