नई दिल्ली, फरवरी 18 -- ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में स्थित जेलॉन्ग शहर के कोरियो उपनगर में एक जिम के बाहर नस्लीय घृणा से प्रेरित क्रूर हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह को तीन अज्ञात लोगों ने न केवल 'Indian Dog' कहकर अपमानित किया, बल्कि सिर से उनकी नाक पर जोरदार प्रहार कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई। यह घटना हाल ही में हुई है और इस घटना में भारतीय समुदाय में आक्रोश है। 9News की रिपोर्ट के अनुसार, उत्पीड़न जिम के अंदर ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुआ था, लेकिन वर्कआउट खत्म होने के बाद तीनों व्यक्ति जिम के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। एक वीडियो में एक मजबूत कद-काठी वाला गोरा व्यक्ति, जो सफेद टाइट टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट पहने हुए था। बताया गया कि उसने पहले Indian Dog कहकर गालियां देता हुआ दिखाया...