नई दिल्ली, अगस्त 30 -- बॉलीवुड एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यश की ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सिनेमाघरों में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज चार दिनों ही 'टॉक्सिक' सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस और क्रिटिक्स के ही नहीं बल्कि स्टार्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की तारीफ करने वालों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम 'टॉक्सिक' की जमकर तारीफ की है।हनी सिंह ने की यश की तारीफ हनी सिंह ने 'टॉक्सिक' के लिए कई इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं। हनी ने अपनी पहली स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'आज रात @thenameisyash (द नेम इज यश) भाई के साथ 'टॉक्सिकेट...