हरारे, जुलाई 21 -- अशोक शर्मा ने भले ही गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ छह आईपीएल मैच खेले हों लेकिन हेड कोच आशीष नेहरा के मार्गदर्शन ने इस तेज गेंदबाज को एक मजबूत हथियार के तौर पर उभरने में मदद की है और वह तीन मैच की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को हरारे में खेला जाएगा।'अगर तुम आधी रात को भी...' 24 वर्षीय अशोक ने 'जियोस्टार'को बताया, ''जब भी मैं भरोसे की बात करता हूं तो मुझे (आशीष) नेहरा सर याद आते हैं। मैं हर संदेह के साथ उनके पास जाता था। जब भी मुझे खुद पर संदेह होता था या कुछ पूछना होता था तो मैं उनसे बात करता था।'' उन्होंने कहा, ''उन्होंने (नेहरा ने) एक बार मेरे से कहा था, 'अगर तुम आधी रात को भी मेरे पास कोई सवाल लेकर आओगे तो भी मैं तुम्हारे लिए त...