नई दिल्ली, अगस्त 14 -- आज थिएटर्स में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज हुई है। इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही लोगों के मन में कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं। जिन्होंने 'आवारापन 2' नहीं देखी है वे पूछ रहे हैं कि क्या ये फिल्म देखने से पहले 'आवारापन 1' देखनी जरूरी है? इसका जवाब है 'हां'। यूं तो 'आवारापन 2' की कहानी पूरी तरह अलग है, लेकिन शिवम (इमरान हाशमी) का कैरेक्टर समझना है और उसके दर्द को जानना है तो 'आवारापन 1' देखनी ज़रूरी है। आइए हम आपको 'आवरापन 1' की कहानी बताते हैं।ऐसे शुरू हुई 'आवारापन 1' की कहानी फिल्म की कहानी शिवम पंडित (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बैंकॉक में एक खतरनाक गैंगस्टर मलिक (आशुतोष राणा) के लिए काम करता है। शिवम अंदर से पूरी तरह टूटा हुआ, शांत और गमगीन इंसान है। वह मलिक का सबसे वफादार आदमी है, ...