नई दिल्ली, फरवरी 13 -- स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न सिर्फ 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, बल्कि बाद में गेंदबाजी के दौरान 4 ओवरों का अपना कोटा भी पूरा किया और 2 विकेट भी झटके। ईशान किशन के विस्फोटक 61 रन और पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से शिकस्त दी और टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान को पछाड़कर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई। पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच के बाद स्टार ऑलराउंडर ने अपनी फिटनेस और फॉर्म का सीक्रेट बताया। हार्दिक पांड्या ने कहा, 'निश्चित तौर पर खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। तैयारी करने के लिए कुछ महीने पास में थे। लय हासिल किया है, शरीर ठीक है। इस तरह सब कुछ अच्छा चल रहा है।' यह भी पढ...