बलिया, सितम्बर 27 -- बलिया, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में 'आरोहिणी युवती सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उनके सर्वांगीण विकास तथा परिसर और समाज के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।अखिल भारतीय संयोजक सृष्टि सिंह ने पंच परिवर्तन को युवती विमर्श से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य को रेखांकित किया। अंजली सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति के स्वरूप में देखा गया है। युवतियों को अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा मिश्रा ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और संस्कार के ...