नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक वकील की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। वकील को तलाक के मामले में अपने पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए कथित तौर पर 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शीर्ष अदालत ने आरोपी वकील की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी ने खुले बाजार में जज को बेचने की कोशिश की। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने आरोपी वकील की ओर से पेश अधिवक्ता से कहा कि आपने (याचिकाकर्ता ने) खुले बाजार में एक जज को बेचने की कोशिश की। जब पीठ ने जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया तो वकील ने याचिका वापस ले ली। आरोपी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत की मांग की। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमानत देने...