चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट, संवाददाता।कोलौंहा स्थित गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद महाराज के आश्रम में चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ व राज राजेश्वरी महाआराधना कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति पर हर-हर महादेव के गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। शंकराचार्य अधोक्षजानंद महाराज ने कहा कि मड़फा महाराज इस क्षेत्र के आराध्य देव हैं और उनकी कृपा-छत्रछाया में यह महायज्ञ पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ है। उनकी कृपा सभी लोगों पर है। कहा कि यज्ञ जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के यज्ञ-अनुष्ठान क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। महायज्ञ के आखिरी ...