वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के चित्रकला विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय फ्रेस्को चित्रण कार्यशाला शुरू हुई। 15 अक्तूबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यशाला में महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के युवा कलाकार और कला विद्यार्थी प्राचीन भारतीय भित्ति चित्रण विधा 'आराइश' का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संकाय प्रमुख प्रो. जसमिंदर कौर ने बताया कि यह चित्रण विधा राजस्थान में, विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों और महलों में चित्रांकन की कला है। वर्तमान में इस तकनीक को जानने वाले कलाकारों की संख्या कम हो चली है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में राजस्थान विवि (जयपुर) के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. नाथूलाल वर्मा हैं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दिया टेक्सटाइल डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन...