रामपुर, मई 17 -- रामपुर। आवेदकों द्वारा मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नागरिकों को दिए गए अधिकारों का पूर्ण अनुपालन किया जाए। ये बातें शनिवार को राज्य सूचना आयुक्त ने कहीं। वह यहां संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई सूचना आवेदन संबंधित कार्यालय से सम्बन्धित न हो तो उसे समय रहते संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाए, ताकि आवेदक को समय पर सूचना प्राप्त हो सके। कार्यालयों के सूचना पट्ट पर जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। साथ ही जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी ग्राम सभाओं के मिनी सचिवालयों के दीवार/बोर्डों पर भी जन सूचना अधिकारी क...