वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। बीएचयू के नगर छात्र निकाय परिसर स्थित कलासूत्र आर्ट गैलरी में आयोजित 'आरंभ' कला प्रदर्शनी के अंतिम दिन सोमवार को विजेता 23 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि दृश्यकला संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति रहे। मुख्य संरक्षक एवं मुख्य वार्डन प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, गैलरी समन्वयक डॉ. आशीष कुमार गुप्ता और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रंजन कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ललित कला में चित्रकारों का हुआ सम्मान, आज भी देख सकेंगे प्रदर्शनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...