रामपुर, मई 14 -- जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि सप्ताह भर में सुधार नहीं हुआ तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, आईसीडीएस एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बताया कि पूर्व में भारत गार्डन में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई थी तथा लगातार विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए थे, इसके बावजूद कई क्षेत्रों में ...