नई दिल्ली, मई 31 -- आपने कोक स्टूडियो का गाना 'आफरीन आफरीन' तो बहुत बार सुना होगा और अक्सर इसके बाले अकेले में गुन गुनाए भी होंगे। लेकिन क्या आपको इस गाने का या 'आफरीन' शब्द का मतलब पता है? नहीं। चलिए आज हम आपको इस गाने का मतलब भी समझाते हैं और इस गाने की खास बातें भी बताते हैं। ये गाना बहुत फेमस है। यूट्यूब पर इसके 658 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।30 साल पुराना है ये गाना इस गाने को सबसे पहले महान कव्वाली उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने 1996 में गाया था और बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। बता दें, ये कव्वाली नुसरत फतेह अली खान और जावेद अख्तर के बेहद मशहूर प्राइवेट म्यूजिक एल्बम 'संगम' के लिए बनाई गई थी। इसके म्यूजिक वीडियो में लिसा रे थीं और ये एमटीवी पर उस वक्त टॅाप ट्रेंडिंग गाना हुआ करता था। यह भी पढ़ें- 4 मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था राधा-कृष्ण...