नई दिल्ली, मई 9 -- पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी ने एक बार फिर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को उजागर किया है। बाजवा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पर्याप्त सबूत थे तो पहले ही कदम उठाए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि देरी से की गई कार्रवाई से केंद्रीय एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं। विपक्ष के नेता ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि न्याय निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- मोदी जी, चार ED की रेड और करवा दो; अरविंद केजरीवाल ने क्यों कर डाली ऐसी मांग यह भी पढ...