वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बरेका मैदान में विपक्षी दलों की आलोचना की। साथ ही सरकार की ओर से महिला उत्थान के लिए उठाए जा रहे कदमों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बना तो बना ही रही है, विकसित भारत के लिए चल रहे अभियान का नेतृत्व भी दे रही हैं। यानि एनडीए सरकार का मतलब ही है, नारी सशक्तीकरण, उत्थान, उनका जीवन आसान। प्रधानमंत्री मोदी ने 20 मिनट के संक्षिप्त भाषण का शुभारम्भ कशिका में मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए किया। उन्होंने कहा कि काशी माता शृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आरक्षण का हक दिलाकर रहूंगा; काशी से मोदी का ऐलान, सपा-कांग्रेस को कोसा 'हम काशी के इ भूमि प...