'आप भगवान हैं?' तुकाराम मुंढे के FDA को कोर्ट से फटकार, 5 रेस्टोरेंट फिर से खुलेंगे
मुंबई, अगस्त 29 -- बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को कड़ी फटकार लगाते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में चल रहे पांच रेस्टोरेंट को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि ताजा निरीक्षण में इन रेस्टोरेंट ने खाद्य सुरक्षा नियमों का 88 फीसदी अनुपालन किया है, इसके बावजूद FDA ने उनके फूड लाइसेंस का निलंबन जारी रखा। कोर्ट ने FDA के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने उसके निर्देशों की अनदेखी जारी रखी तो उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है। इस दौरान अदालत ने पूछ लिया कि 'क्या आपको लगता है आप भगवान हैं?' गौरतलब है कि रेस्तरां और खाने-पीने से जुड़े कारोबार के खिलाफ एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में कड़ी कार्रवाई चल रही हैं। कई आउटलेट के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।FDA के फैसल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.