'आपसे ही है अंतिम आस', वरना ध्वस्त हो जाएगा लोकतंत्र': CJI सूर्यकांत से INDIA गठबंधन की ये कैसी गुहार?
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाले INDIA गठबंधन ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत को लिखे अपने पत्र का पूरा टेक्स्ट शुक्रवार को जारी किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि चुनावी प्रक्रिया में हेर-फेर की जा रही है और चेतावनी दी गई है कि अगर न्यायपालिका ऐसी चिंताओं पर कोई कदम नहीं उठाती है, तो यह "लोकतंत्र के पूरी तरह से ध्वस्त होने" का संकेत होगा। विपक्षी गठबंधन ने इस पत्र में कहा है कि जब सभी संस्थागत तंत्र विफल हो जाते हैं तो नागरिकों की अंतिम उम्मीद न्यायपालिका ही होती है। पिछले महीने की 28 जून को विपक्ष के 23 दलों के नेताओं ने यह पत्र लिखा था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.