'आपसे जीतना आसान नहीं पर.', अब यमुना में किरेन रिजिजू संग तैरने को तैयार मनोज तिवारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को यमुना नदी में स्विमिंग की और साथ ही पानी भी पिया। तिवारी की स्विमिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मनोज तिवारी को यमुना नदी में स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए कहा है। रिजिजू ने एक्स पर लिखा 'मनोज जी, क्या आपको नहीं लगता कि यमुना जी के काफी बेहतर पानी में हम दोनों के बीच तैराकी की प्रतियोगिता हो सकती है?' रिजिजू के इस ऑफर पर मनोज तिवारी ने जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा है कि थैंक्स किरेन भाई...हम ऐसा करेंगे। वैसे तो तैराकी में आपसे जीतना आसान नहीं.. पर दिल्ली की नई और स्वच्छ यमुना में आपके साथ तैराकी में जीतने का प्रयास करना शानदार होगा.. चलिए तारीख फिक्स करते हैं।' यह भी पढ़ें- दिल्ली में नमो यमुना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.