गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस ने सोमवार को न्यू पुलिस लाइन पपरवाटांड़ में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 211 खोए हुए मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। खोए या गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से गिरिडीह जिले की विभिन्न थाना की पुलिस ने बरामद किया था। इन्हीं मोबाइल को उनक वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- Gaya News ऑपरेशन मुस्कान: 68 खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कानकार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी इस अवसर पर एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएसपी मुख्यालय टु रूपेंद्र कुमार राणा, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खां, एसडीपीओ खोरीमहुआ अमरेंद्र कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारिय...