नई दिल्ली, मार्च 31 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के के नक्सलवाद पर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है किवे आदिवासियों के कल्याण के लिए काम नहीं करना चाहते। वे आदिवासियों का 'हिंदू-करण' करना चाहते हैं। यही उनका असली एजेंडा है। उन्होंने कहा, नक्सलवाद का जन्म कैसे हुआ? लोगों ने महिलाओं पर अत्याचार और उनकी जमीनों पर हमलों के खिलाफ लड़ने के लिए नक्सलवाद का रास्ता अपनाया। नक्सली नेता आदिवासी नहीं बल्कि उच्च जाति के लोग थे। उन्होंने इन सब से बचने के लिए नक्सलवाद का रास्ता अपनाया था। उदित राज ने आगे कहा उन्हें नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाना चाहिए। अगर हर घर को सरकारी नौकरी दी जाए तो नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है।अमित शाह ने क्या कहा था? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा...