मेरठ, अप्रैल 22 -- श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के त्रिमूर्ति जिनालय में पांच दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन ने किया। विधान श्रद्धालु वीरेंद्र जैन, प्रमोद जैन, सिद्धांत जैन द्वारा कराया गया। कलश वीरेंद्र जैन द्वारा विराजमान किया गया। विधान की मांगलिक क्रियाएं मधुबन जैन शास्त्री, शरद जैन शास्त्री, आशीष जैन व दिलीप जैन द्वारा कराई गई। मुनि भाव भूषण महाराज ने बताया कि सिद्धचक्र विधान आत्मा की शुद्धि, कर्मों के नाश किया जाने वाला पवित्रा अनुष्ठान है। सिद्धचक्र का मन में स्मरण करने से चोर, भय और विपत्तियों से रक्षा होती है। विधान में ऋषि कुमार, प्रफुल्ल जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, संजय जैन, अभिषेक जैन आदि ने मांडले पर अर्घ्य समर्पित किए। विधान मे...