वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी समारोह पर रविवार को लंका स्थित माधव पार्क में हुए हिन्दू सम्मेलन में संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि इस्लामिक शासनकाल में हिंदुओं पर जजिया कर लगाया गया और धर्मस्थलों के नाम बदले गए थे, लेकिन आज के दौर में सांस्कृतिक मार्क्सवाद से बचने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि दंडीस्वामी राजगुरु मठ के पीठाधीश्वर अनंतानंद स्वामी ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए हिंदू सम्मेलन आवश्यक हैं। अध्यक्षता प्रो. दीनानाथ सिंह ने की। कार्यक्रम में संविवि के प्रो. रमाशंकर दुबे और समाजसेवी रीता जायसवाल ने भी विचार रखे। इस दौरान कथाव्यास सुधीरानंद महाराज, रमेश प्रसाद और शैलेंद्र दीक्षित उपस्थित रहे। चौक स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्र ग...