लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- नगर के माहौर वैश्य धर्मशाला में अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले ने वर्तमान परिस्थिति में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामदुलारे भारती ने की। माले की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद हुए 95 वर्ष के बाद भी उनके विचारों की प्रासंगिकता आज और ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह साम्राज्यवाद के खिलाफ आजादी के लिया शहीद हुए थे। आज मोदी की भाजपा सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के आगे शर्मनाक आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि हमें साम्राज्यवादी अमेरिका व इजरायल के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। अखिल भारतीय किसान महासभा ...