'आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा स्वागत योग्य कदम'
रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पीसी कोठारी ने कहा कि सरकार का सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक विजेताओं को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करना स्वागत योग्य कदम है। बताया कि यह सुविधा न केवल वीर सैनिकों के लिए, बल्कि उनके परिवार के पात्र सदस्यों के लिए भी लागू होगी। कहा कि यह निर्णय न केवल सैनिकों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को भी और मजबूत करेगा। सैनकि लीग के जिला महासचिव त्रिलोक सिंह नेगी एवं पूर्व नौसेनिक कोऑर्डिनेटर गिरधर सिंह ने भी इस पहल का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.