'आओ प्रतिभा दिखाएं' चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
मुंगेर, मार्च 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नंदलाल बसु इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट, जमालपुर के तत्वावधान में रविवार को 'आओ प्रतिभा दिखाएं' शीर्षक से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एक प्राइवेट विद्यालय, नयागांव जमालापुर में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने कार्टून, पक्षी, प्राकृतिक दृश्य, जल, बिजली, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण जीवन जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र उकेरे।वहीं सीनियर वर्ग के छात्रों ने नारी सशक्तिकरण, साइबर क्राइम जागरूकता, मधुबनी चित्रकला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मेरा आदर्श और धूम्रपान निषेध जैसे गंभीर सामाजिक विषयों को अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की कल्पनाशीलता और सामाजिक सरोकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.