'आई हेट हर'; गाजियाबाद आत्महत्या करने वाली छात्रा की डायरी से खुले कई राज
गाजियाबाद, सितम्बर 29 -- गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर छात्रा के जान देने के मामले में छात्रा की डायरी से चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। छात्रा ने डायरी को ही संबोधित करते हुए अपनी पीड़ा इस पर लिखी थी। उसने लिखा था कि टीचर मुझे पसंद नहीं करती, आई हेट हर। परिजनों ने स्कूल और शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है। राजेंद्रनगर के निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा ने गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी में 26 सितंबर की रात 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी ने अपनी पुरानी स्कूल डायरी को अपना दोस्त बना लिया था। डायरी में उसने हर बात डियर डायरी के संबोधन से लिखी है। डायरी में 50 पेज हैं और इनमें से 13 पर छात्रा ने शिक्षिका बारे में ही लिखा है। छात्रा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.