नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- भारतीय टीम के क्रिकेटर शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में दमदार पारी खेली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया। शुभमन गिल ने यशस्वी, नीतीश और जुरेल के साथ बड़ी साझेदारी निभाई। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर समाप्त घोषित की। यशस्वी के साथ साझेदारी के दौरान टीवी पर दर्शकों का रिएक्शन देखने को मिला, इसके दौरान एक लड़की का प्लेकार्ड सामने आया, जिसमें उनसे गिल से अपने प्यार का इजहार किया था। युवा फैन की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं। लड़की ने अपने प्लेकार्ड पर लिखा, ''आई लव यू शुमभन गिल''। पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। वह इस साल टेस्ट के बाद वनडे टीम के भी कप्तान बन गए हैं। अगले साल तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.