मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पाकिस्तानी हथियार तस्कर सज्जाद भट्टी के लिए ऑनलाइन संदिग्ध गतिविधि चलाने में गिरफ्तार हुआ गरहां थाने के रतनपुरा का मो. मुस्तफा सोशल मीडिया पर चलाई गई 'आई लव मुहम्मद' मुहिम में भी काफी सक्रिय रहा है। इस मुहिम के समय वह दिल्ली में रहकर बिजली मिस्त्री का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी मुहिम के दौरान इंटरनेट पर उसका संपर्क पाकिस्तानी हथियार डीलर के पेज से हुआ। इसके बाद प्रतिबंधित एप मोबाइल में डाउनलोड कर हथियार डीलर की गतिविधि से जुड़ गया। यह भी पढ़ें- सामान चाहिए, कुछ करना है; मुस्तफा के टारगेट पर था मुजफ्फरपुर SSB कैंप? वीडियो-फोटो भेजा था पाकिस्तानगांव में लोगों की दूरी एटीएस की कार्रवाई के बाद मुस्तफा के परिवार से गांव के लोगों ने दूरी बना ली है। बीते दो दिनों से उसके घर के आसपास भी...