संवाददाता, फरवरी 15 -- वैलेंटाइन डे पर प्रयागराज के फतेहपुर बिछुआ में 12वीं के छात्र ने प्रेमिका के 'मर जाओ मुझसे मतलब नहीं' के संदेश से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को छात्र के कमरे से प्रेमिका का एक पत्र मिला है। छात्र के होमगार्ड पिता की तहरीर पर प्रेमिका और उसकी रूममेट सहित छह लोगों पर जबरन वसूली करने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से नाराज छात्र के परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। जार्जटाउन क्षेत्र के फतेहपुर बिछुआ निवासी विनोद कुमार गिरि होमगार्ड हैं और पीआरवी वाहन चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा 17 वर्षीय आशुतोष गिरि उर्फ अमन 12वीं की पढ़ाई के साथ ही एनडीए की तैयारी कर रहा था। एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था। वहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.