नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में एक नया मोड़ आ गया है। शनिवार को ईरान ने अमेरिकी F-15E फाइटर जेट को मार गिराया। 28 फरवरी को युद्ध के शुरू होने के बाद पहली बार ईरानी क्षेत्र में अमेरिकी विमान के गिरने की पुष्टि हुई है। दो सदस्यों वाले क्रू में से एक को अमेरिकी बलों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा सदस्य अभी लापता है। ईरानी मीडिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर वे लापता पायलट या क्रू सदस्य को जिंदा पकड़कर पुलिस या सैन्य बलों को सौंप दें तो उन्हें इनाम और बोनस दिया जाएगा। इससे अमेरिकी सेना और ईरानी नागरिकों के बीच रेस शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- ईरान के पास डील करने के लिए सिर्फ 48 घंटे, वरना मचा देंगे नरक; ट्रंप की धमकी लापता क्रू सदस्य को पकड़े जाने पर यह पहला मौका नहीं होगा, जब ईरान अमेरिकी कर्मियों को हिरासत मे...