हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर। निज संवाददाता गोरौल प्रखंड के चकव्यास स्थित हॉकी ग्राउंड में 'अस्मिता लीग' का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत वैशाली एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स के तहत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं अंडर-13, अंडर-18 एवं 18 प्लस वर्गों में आयोजित की गईं। वहीं मनोरंजन गतिविधि के रूप में आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं एवं जीविका समूह की महिलाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का प्रदर्शन किया। बालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.