हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस बुटोला ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी अस्पताल की रीढ़ होता है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करता है। कार्यक्रम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रशेखर, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. दीनदयाल, जूनियर रेजिडेंट डॉ. उन्नत अग्रवाल, चीफ फार्मासिस्ट मनोहर देव चमोली, राकेश भण्डारी, आशीष नौटियाल, देवेन्द्र चमोली, सुरजन पंवार और राम सिंह सहित संस्थान के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर जिला महिला अस्पताल में गोष्ठी ...