हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आउटसोर्स व अस्थायी कर्मचारियों को 805 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि लगातार मांग किए जाने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदेश के कई निगम बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पारित भी कर चुके हैं। नगर आयुक्त ने मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विश्वास, राजेश, जयपाल, विजय, राजेश, वीरेंद्र क्षत्रिय, विजयपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...