नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई फेमस हस्तियां आए हैं। शो में अब तक सबसे ज्यादा अगर किसी कंटेस्टेंट की चर्चा हो रही है तो वो हैं सिंगर काजी तौकीर। साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के विनर बन काजी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो में काजी ने सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की थी। काजी 20 साल बाद टीवी पर लौटे हैं। 'बिग बॉस 20'में काजी सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से हैं। सलमान खान भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसे में अब काजी के परिवार ने सिंगर के सफर और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। साथ ही खुलासा किया कि वो अरिजीत सिंह के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।काजी की ...