बेंगलुरु, अप्रैल 1 -- बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर करवाई है। इसमें उसपर और उसके परिजनों पर घर से जबरदस्ती निकालने, उत्पीड़न करने समेत कई गंभीर आरोप लगा गए हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उसी तरह से करने के लिए कहती थी। यहां तक कि उसने अपनी एक फ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाने के लिए पति को मजबूर किया। पति का दावा है कि शादी के बाद से ससुराल वालों ने शादीशुदा जिंदगी में दखल दिया। इसी वजह से उसके और उसकी पत्नी के बीच लड़ाइयां होने लगीं। 37 वर्षीय शख्स नागरभावी का रहने वाला है और कुछ समय पहले 31 वर्षीय शिल्पा के साथ शादी की थी। पति ने पुलिसथाने में लिखवाई एफआईआर में दावा किया कि उसकी पत्नी शिल्पा की मां यानी कि सास उसे घर नहीं आने दे रही। वह शख्स से पत्नी को छोड़ने के लिए कह रही, ताकि शि...