नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में मिली 14 रनों से हार के बाद काफी निराश नजर आए। उन्होंने एक-एक कर अपनी टीम की गलतियां बताई, साथ ही भारतीय गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने आज सिखाया कि यॉर्कर कैसे फेंकी जाती है। अर्शदीप सिंह ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए, जिसमें होप का विकेट भी शामिल था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 224 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए मेहमान टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी। इस रनचेज में वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर के कोलैप्स होने को भी होप ने हार की एक वजह बताई। यह भी पढ़ें- WI ने हारकर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत से पहले T20I में पूरे किए 2000 छक्के म...