रांची, सितम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में शहरी विकास की योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार और राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) की ओर से बुधवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला हुई यह कार्यक्रम सूडा और आवास एवं शहरी विकास निगम (हडको) के संयुक्त रूप से कराया। इसमें अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) की मार्गदर्शिका के अनुसार राज्य में विभिन्न बैंकेबल (बैंकेबल) परियोजनाओं को तैयार करने और उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सूडा के निदेशक सह स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, हडको रांची के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार, हडको मुख्यालय से डॉ. विवेक (महाप्रबंधक-वित्त) और केपीएमजी की वरिष्ठ विश्लेषक निहारिका ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रस्तुतीकरण दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...