नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर लागू होने के बावजूद युद्ध को पूर्ण रूप से समाप्त करने पर अब तक कोई सहमति नहीं बन सकी है। ईरान ने अमेरिका को हार्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध समाप्त करने का नया प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को कहा कि अमेरिका इस जंग से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं ढूंढ पा रहा है और ईरानी नेतृत्व, खासकर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा अमेरिका को लगातार अपमानित किया जा रहा है। मर्ज ने पश्चिमी जर्मनी के मार्सबर्ग स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ईरानी नेता उन्हें अपमा...