नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उदित राज ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि अमित शाह चाहे जितने भी घोड़े खोल लें लेकिन यह रैली नहीं रुकने वाली। उन्होंने कहा 'तैयारी बहुत अच्छी है। पत्थर पड़े, पानी पड़े और अमित शाह चाहे जितने घोड़े खोल दें और पुलिस चाहे जितना बैरिकेट करे अड़चने डाले रैली होकर रहेगी। एतिहासिक रैली होगी और ज्ञानेश कुमार को जाना है और सरकार हिल रही है। और वोट चोरी की ये सरकार है।'और क्या-क्या बोले उदित राज? उदित राज ने शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि 'इस रैली से इतिहास बदला जाएगा और जो ये वोट का डकैत ज्ञानेश कुमार...