नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारु बांबा ने एक बड़ा अपडेट दिया है। डॉ. बांबा के अनुसार, सोनम वांगचुक पूरी तरह से होश में हैं। 21 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सोनम को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉ. के अनुसार, उनके शरीर के मुख्य लक्षण जैसे कि ब्लड प्रेशर (BP), पल्स रेट (धड़कन) और ऑक्सीजन सैचुरेशन फिलहाल सामान्य बने हुए हैं। लगातार उपवास और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के कारण उनके खून की जांच और इलेक्ट्रोलाइट लेवल में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिसके लिए अस्पताल में जरूरी मेडिकल केयर और ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने साफ किया है कि उनकी सेहत को स्थिर बनाए रखने के लिए उन्हें 24 घंटे डॉक्टरों की सख्त निगरानीमें रखने ...