नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में धूमधाम से शादी की। ये शादी काफी सुर्खियों में रही। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। दोनों की इस इंटिमेट वेडिंग में साउथ के सेलेक्टिव कलाकार ही शामिल हुए। एक्ट्रेस रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को डेढ़ महीना हुआ है। इसी बीच अब कपल का एक पोस्ट ने उनके फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है।रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट रश्मिका मंदाना ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है। ये एक ग्राफिक वीडियो है। इस वीडियो में विजय और रश्मिका जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आ रहे हैं। उनके पास एक खूबसूरत पीले रंग का फूल भी नजर आ रहा है। वहां मूविंग रेड हार्ट इमोजी भी दिखाई दे रहा है। ये पीले रं...