'अब तो चाय पर भी नहीं बुलाते', जब उद्धव ठाकरे के सामने ही चुटकी लेने लगे देवेंद्र फडणवीस
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- महाराष्ट्र की राजनीति में धुर विरोधी माने जाने वाले देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे को एक ही मंच पर देखकर लोग हैरान रह गए। उनके साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे भी मौजूद थे। एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने ये तीनों ही नेता पहुंचे थे। बात ही बात में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब उन्हें उद्धव ठाकरे चाय पर नहीं बुलाते जबकि वह 2019 से ही इंतजार कर रहे हैं।हैरान होने की जरूरत नहीं- फडणवीस गुरुवार को मुंबई में एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ मंच पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर किसी को भी हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसी आत्मीयता "महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.