लखीसराय, फरवरी 12 -- मनीष कुमार, लखीसराय। जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को यूडायस के तहत छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाने को लेकर निर्देश जारी किया गया है। जिला स्तर पर अब तक केवल 55 प्रतिशत बच्चों का ही अपार आईडी जेनरेट हो पाया है, जो जिले के लिए बेहतर नहीं माना जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के माध्यम से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए 12 अंकों की स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता पंजीकरण संख्या (अपार आईडी) अनिवार्य कर दी गई है। यह प्रत्येक छात्र के लिए एक यूनिक आईडी होगी, जिससे उनकी शैक्षणिक जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। कार्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है क...