सीतामढ़ी, मई 4 -- पुपरी। पुपरी पुलिस अंचल कार्यालय में इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न थानों में लंबित कांडों, कुर्की जब्ती व केस प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, कुर्की जब्ती व वारंटों का तामिला करने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती करने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने व शराब माफिया के विरुद्ध के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने की चेतावनी दिया।अपराध गोष्ठी में पुपरी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, नानपुर थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार, बोखड़ा थानाध्यक्ष ललन कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है...