नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है उसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। फिल्म के डायरेक्टर भी फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ आदित्य धर अपनी टीम के सदस्यों के लिए एक एक करके स्पेशल पोस्ट लिख रहे हैं। अब आदित्य धर ने अपनी फिल्म की कॉस्टयूम डिजाइनर के लिए पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में आदित्य धर ने बताया कैसे डिजाइनर ने 1 महीने में 10 हजार कॉस्टयूम तैयार किए थे।कॉस्टयूम डिजाइनर के लिए लिखा पोस्ट आदित्य धर की फिल्म की कॉस्टयूम डिजाइनर का नाम स्मृति चौहान है। उन्होंने स्मृति के लिए पोस्ट में लिखा- "आज भी हमारी शुरुआती बातचीत में से एक याद है, जब हमने इस बारे में बात की थी कि जसकिरत की शुरुआत रंग के एक हिंट से होती है और अंत तक आते-आते हमजा लगभग ब्लैक रंग में समा जाता है। कैसे धीरे-धीरे, बिना किसी ...