नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी की खबरों को खारिज किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। शिवकुमार ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और साफ किया कि उन्होंने कर्नाटक में नेतृत्व के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की थी, बल्कि केवल राज्य के अच्छे समय की बात की थी। शिवकुमार ने कहा, 'इस मामले में कुछ गलतफहमी हुई है। कुछ लोगों ने कहा कि अच्छा समय आने वाला है। मैंने बस इतना कहा कि इसे देखिए। मैं अनजान नहीं हूं। कुछ मीडिया वाले भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। मुझे पता है कि मेरा समय कब आएगा। मेरा समय यह सुनिश्चित करना है कि 2028 में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आए। यही मेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.