'अनुशासन, नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण है एनसीसी शिविर'
नैनीताल, जून 10 -- भवाली, संवाददाता। 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल का संयुक्त वार्षिक शिविर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में जारी रहा। अंतिम दिन बुधवार को समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों को युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स को दी जेंडर सेंसिटाइजेशन की जानकारी शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिजीत मेहता के नेतृत्व में किया गया। दस दिनों तक कैडेटों को हथियार संचालन, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, ड्रोन तकनीक और सैन्य विमानन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उनके व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने आत्मविश्वास, संचार कौशल, नेतृत्व क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.