कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर। ई-जस्टिस इंडिया ने बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल में ग्लोबल समिट 2025 (राष्ट्रीय युवा संसद) का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचार, दृष्टि और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करता है। ई-जस्टिस इंडिया के संस्थापक अधिवक्ता रवि प्रकाश मिश्र ने बताया कि संस्था अब तक 75,000 से अधिक युवाओं को विधि, संविधान एवं न्यायिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त कर चुकी है। 200 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन समिति में गुरलीन, वंशिका, कोमल, खुशी, वैभवी, वैभव, गुरमीत और आन्या मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...