सीतामढ़ी, मई 26 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को एडीआर भवन के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के भाग छह व अध्याय दो में निहित पेशेवर आचरण और शिष्टाचार के मानकों के प्रति अधिवक्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का एक अभिन्न स्तंभ हैं और समाज उनसे उच्च नैतिक मूल्यों की अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि न्याय की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए बार काउंसिल द्वारा निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन करना प्रत्येक अधिवक्ता का परम कर्तव्य है। सचिव ने अधिनियम की धारा 49 का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि वकालत केवल एक पेशा नहीं बल्कि ...